Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के एसबीआई बैंक के पास सड़क पर आधा घण्टे तक ड्रामा चला, दो युवक ओर एक महिला के बीच बाइक को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया. भरी सड़क के बीच तीनों के बीच मारपीट होती रही तो थोड़ी देर बाद एक महिला और दो पुरुष भी मौके पर पहुंचे और सभी ने सड़क पर एक दूसरे से मारपीट की। वहां भीड़ हो गई। मारपीट करने वाले दुलमेरा स्टेशन के निवासी थे. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. कुछ दिन पहले नई मोटरसाइकिल ली थी, जिसको लेकर यह झगड़ा हुआ.मोटरसाइकिल को सड़क पर पटककर मारपीट करने लगे. एक पक्ष ने लूणकरणसर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला और एक पुरुष को थाने लेकर गई. वहीं, झगड़े को के दौरान कालू रोड़ पर जाम की स्थिति बन गई।