ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221201 090629 1963 के आलेख में पहली बार छपा था कि - 'फोन आपकी जेब में रहेगा' तब लोगों ने मज़ाक समझा था Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। घर में दादाजी कहा करते थे कि आने वाले समय में बात करने के भी पैसे लगेंगे-उस समय बचपन मे उनकी बातों पर गौर न करते हुए मज़ाक समझा जाता था। लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को मोबाइल पर बात करने के एवज में पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे अनेक दूरदर्शी लोग हमारे बीच थे जिन्होंने भविष्य की तकनीक व जरूरतों को उस समय भांप लिया था। लेकिन मज़ाक समझा जाता था। इन दिनों एक समाचार पत्र की कटिंग वायरल हो रही है। यह न्यूज कटिंग उस दौर की है जब लेंडलाइन फ़ोन भी चंद लोगों के घरों में या रसूखदारों के घरों में हुआ करते थे। फ़ोन भी पुरानी स्टाइल का तार वाला होता था। लेकिन 1963 के एक अंग्रेजी समाचार पत्र में भविष्य के फ़ोन तकनीक का जिक्र है। तब प्रकाशित हुए आलेख में स्पष्ट कहा गया है कि-फ़ोन आपकी जेब मे रहेगा। रसोई में काम करती महिला भी फ़ोन से बात कर सकेगी। लोग आपस मे ग्रुप में बात कर सकेंगे। तब ऐसी खबरों को तवज्जो नहीं दी जाती थी। सच्चाई अब सामने है।


Share This News