ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221104 232450 1 डकैती की थी योजना, 6 गिरफ्तार आरोपितों ने उगले राज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में डकैती की योजना करते गिरफ्तार हुए छह बदमाशों से पुलिस ने करीब एक दर्जन चोरियों का राज खोल दिया है। इस गैंग ने बीकानेर और श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब तक जाकर चोरियां की थी। पुलिस अब चोरी हुआ सामान बरामद करने में जुट गई है। पूगल पुलिस ने पिछले दिनों छह जनों को लूट की वारदात बनाते हुए गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया, जो आमतौर पर चोरी और लूट में काम आता है। इसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ ने एक के बाद एक करके दर्जनभर चोरियां का राज खोल दिया। गिरफ्तार हुई गैंग में मुकेश पुत्र केशराराम उम्र 19 साल निवासी 28 केवाईडी पुलिस थाना खाजूवाला, जयप्रकाश पुत्र दलीप कुमार उम्र 22 साल निवासी खयों वाली ढाब, पुलिस थाना बोदीवाला, जिला फाजिल्का पंजाब, सुरेन्द्र पुत्र सतपाल उम्र 28 साल निवासी 22 एमएल, गणेशगढ़, पुलिस थाना चूनावढ, जिला श्रीगंगानगर, जयसिंह पुत्र भादरराम उम्र 40 साल निवासी 23 एमएल गणेशगढ, पुलिस थाना चूनावढ, जिला श्रीगंगानगर, मंगलाराम पुत्र मनोहरलाल उम्र 27 साल निवासी बादल चक बुधरावाली हाल भागसर पुलिस थाना लालगढ, जिला श्रीगंगानगर और महेन्द्र पुत्र मनोहरलाल उम्र 31 साल निवासी बादल चक बुधरावाली, पुलिस थाना लालगढ हाल भागसर पुलिस थाना लालगढ़, जिला श्रीगंगानगर शामिल थे। इस गैंग में बीकानेर, श्रीगंगानगर और पंजाब के फाजिल्का के सदस्य थे और इन्होंने चोरियां भी इन तीन जिलों में ही की।


Share This News