





Thar पोस्ट न्यूज। विख्यात बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। इस दिन श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा का आरंभ करेंगे। अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मुश्किलों भरा माना जाता है लेकिन फिर भी हर साल भारी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

- अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए। इस उम्र सीमा के लोग ही https://jkasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- यात्रा के दौरान यात्रा पंजीकरण प्रमाणपत्र (Yatra Registration Slip), कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC), आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र अपने पास जरूर रखें।
- अमरनाथ यात्रा के दौरान टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी या पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, धूप का चश्मा, सनस्क्रीन, लिप बाम, सूखे मेवे, एनर्जी बार, ग्लूकोज और पानी की बोतल अपने साथ रखे।
- ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, इसलिए जल्दबाजी में चढ़ाई ना करें। अगर सांस लेने में तकलीफ, चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो तो तुरंत मेडिकल सहायता लें।
- बहुत भारी सामान, महेंगे गहने, बहुत ज्यादा नकदी और शराब, तंबाकू और नशीले पदार्थ भूलकर भी यात्रा में न ले जाएं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले महर्षि भृगु ने किया था। कहा जाता है कि जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस दौरान ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांत वास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहते हैं कि इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी।