ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260604 120730 11000 सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ करवाने का निर्णय Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वंदे मातरम मंच के सामूहिक हनुमान चालीसा की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्यक्रमों के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आठवें सामूहिक हनुमान चालीसा आयोजन मन मंदिर खतुरिया कॉलोनी मे होगा !इसमें बीकानेर के गायक कलाकार श्री नवदीप बीकानेरी राम भजनों से हनुमान भक्तों को और हनुमान चालीसा के द्वारा माहौल को राम धुन मय बनाएंगे!

इस कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गुप्ता होंगे! कार्यक्रम में आरएसएस के अंबरीश कृष्ण मोहता की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी!कार्यक्रम में स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी की गरिमा मय उपस्थिती रहेगी!। नवमी कड़ी शिव मंदिर व्यास कॉलोनी मे होंगी और दसवा हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ बीके स्कूल नजदीक पारीक चौक हनुमान मंदिर में होगा!

सामूहिक पाठ के 11 वी भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम हीरेश्वर महादेव मंदिर पूगल रोड पर होगा! जिसमें 11000 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा! इस कार्यक्रम का संयोजक श्री भंवर लाल लिम्बा को बनाया गया है! कार्यक्रम में महिला शक्ति को भी विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी!

कार्यक्रम में विजय कोचर, मुकेश जोशी ,रामलाल बोबरवाल भंवरलाल लिम्बा पुरुषोत्तम सुथार शिवदयाल उपाध्याय बस्ती राम मांगलाव आदि टीम के कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए


Share This News