ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 6 बीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के चुरू जिले की रतनगढ़ तहसील के सांगासर गांव में दो संतों के बीच विवाद के बाद एक साधु की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक साधु की पहचान बनानाथ के रूप में हुई है। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने और बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सालासर मार्ग पर जाम लगा दिया।

करीब एक घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। प्रशासनिक अनुमति के बाद साधु का शव समाधि से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।


Share This News