ताजा खबरे
चुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूद
IMG 20260111 220326 चिकित्सक कपिल ने अपनी माताजी सुरेशबाला के निधन पर देह मेडिकल कॉलेज में की दान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर।: मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण आज देखने को मिला, जब स्वर्गीय श्रीमती सुरेश बाला शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र डॉ. लवलीन कपिल ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के शरीर रचना (एनाटॉमी) विभाग को दान किया। ट्रॉमा सेंटर पीबीएम के सीएमओ डॉ. एल.के कपिल. ने अपनी माताजी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के बजाय चिकित्सा शिक्षा के लिए यह अमूल्य योगदान दिया। इससे समाज में देहदान की उपयोगिता और महत्व का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

इस दौरान अतिरिक्त प्रधानाचार्य नॉरंग लाल महावर, शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि, देहदान प्रभारी डॉ. जसकरण सिह, डॉ. रति राम, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. कौशल रंगा डॉ. हेमंत, डॉ. नुमान, डॉ. सुनील स्टाफ सदस्य शिवदान, दिनेश, केशव, मनोज एवं मंगल चंद आदि ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

भावुक पल के दौरान डॉ. एल के कपिल ने बताया कि”देहदान चिकित्सा शिक्षा की आधारशिला है। यह महादान मेडिकल विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान कार्यों को अमूल्य सहयोग प्रदान करता है, जिससे समाज को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है

उन्होंने आमजन से भी देहदान के इस महान कार्य में आगे आने का आह्वान किया। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नौरंग लाल महावर ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में हाल के वर्षों में देहदान के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।


Share This News