ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 5 प्रेम प्रसंग मामले में युवक की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में 15 मई को अलसुबह लाठियों से पीट-पीट कर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह प्रेम- प्रसंग बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे लूणकरणसर सीओ नोपाराम भाखर ने बताया कि हत्या के मामले में लालचंद, भागीरथ, जगदीश, अकबर, खेतपाल व विनोद को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को 21 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। भाखर ने बताया कि लूणकरनसर के खोखराणा निवासी जाकिर 25 पुत्र बाबू खां का जसवंतसर गांव में किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार सुबह वह अपने साथी रोझां निवासी सज्जाद के साथ कार में युवती से मिलने पहुंचा था। युवती से मिलने के बाद वापस आते समय युवती के घरवालों ने उन्हें बीच रास्ते – में रोक कर लाठियों से मारपीट की, जिससे जाकिर एवं सज्जाद गंभीर घायल हो गए। पुलिस दोनों को महाजन सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया।


Share This News