ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230521 151016 इटली में बारिश व बाढ़ से हज़ारों लोग प्रभावित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। विश्व के अनेक देशों में मौसम के अलग अलग रंग है। जहां भारत में गर्मी का सितम है तो इटली में भीषण बारिश से हालात खराब है। 36 घंटे में बारिश ने इटली में तबाही मचा दी है। इटली की सड़कें, गलियां और लोगों के घर तक जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इटली में सामान्यतयः एक वर्ष में करीब 1000 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, जबकि 500 मिलीमीटर बारिश पिछले 36 घंटों के दौरान ही रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस दौरान अब तक करीब 8 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लोगों की जान बचाने के लिए सेना लगा दी गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट भी किया जा रहा है। इससे बाढ़ और बारिश की विभीषिका का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

इटली के अधिकारियों की मानें तो देश के विभिन्न हिस्से भयानक बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें एमिलिया रोमाग्ना सबसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां लोगों के घर पानी में डूब गए हैं और कुछ घरों का सिर्फ ऊपरी हिस्सा ही पानी के ऊपर नजर आ रहा है। हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इटली की ज्यादातर सड़कें नदी बन चुकी हैं। उनपर नाव चल रही है। कई जगहों पर भयानक भूस्खलन होने से लोग बेघर हो गए हैं। राहत और बचाव दल लगातार लोगों को बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक हजारों लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि सैकड़ों लोग अब भी किसी की मदद का इंतजार कर रहे हैं।


Share This News