ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230521 WA0084 एक दूसरे का सहयोग करना और उनका सम्मान करने की सीख देता हैं राजीव जी का जीवन - यशपाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर21मई- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी जी के प्रतिमा स्थल पंचशती सर्किल और बोथरा कॉप्मलेक्स के आगे पुष्पांजलि और शब्दांजलि का आयोजन किया गया| राजीव गांधी जी की प्रतिमा पुष्पहार अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा जिस तरह राजीव गांधी जी सबको साथ लेकर सबके लिए सोचते थे ठीक उसी तरह हमको आज एक दूसरे का सहयोगी बनना है ताकि देश को पुनः गुलामी की तरफ ले जा रही अवसर वादी ताकतों का विरोध कर सके।

यशपाल गहलोत ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के कार्यकाल में आमजनता को जो राहत दी जा रही है उसकी सराहना हो रही है हमारा भी कर्तव्य है की हम अधिक से अधिक लोगो को राहत कैंप में ले जाकर फायदा दिलाए और राजस्थान के जनकल्याण कारी कार्यों से अवगत करवाएं
राजीव गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि आधुनिक भारत के लिए राजीव गांधी जी का कार्यकाल एक मिशाल के तौर पर याद किया जाएगा|साथ ही देश के युवाओं के लिए एक नए भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए भी राजीव गांधी जी याद किये जाते रहेंगे| राज्य मंत्री श्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि जिस तरह राजीव गांधी जी देश की एकता और भाईचारे को बचाए रखने का कार्य करते रहे देश की तरक्की के साथ साथ अंदरूनी मजबूती के लिए भी कार्य किया उसी तरह हमे देश को बनाए रखना है संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारत को 21 वी शताब्दी का सबसे सशक्त और ताक़तवार देश बनाने में राजीव गांधी जी का अहम रोल रहा है उन्होंने भारत में संचार क्रान्ती की शुरआत करते हुए तकनीक का बेहतरीन उपयोग भारत के युवा कैसे कर सके उसके लिए कार्यक्रम बनाये|आज भारत के युवा जिस तरह से तकनीक के क्षेत्र में अपना रुतबा पूरे विश्व मे फैला रहे है यह राजीव गांधी जी के दूरगामी सोच का परिणाम है| इसी के चलते राजीव गांधी जी युवाओं के मसीहा के रूप में सदैव पूजनीय रहेंगे प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि दोनों कार्यक्रमो में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, जिला उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, जिला महासचिव प्रेम जोशी, डॉ.पी.के.सरीन,राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, सुलक्ष ज्यानी, तोलाराम सियाग, करणीसिंह राजपुरोहित,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़,ओबीसी जिला अध्यक्ष कमल कुमार नागल, जिला सचिव एजाज पठान, अर्चना नांगल, मुमताज बानो, देवकिशन गहलोत, घनश्याम पारिक रामनाथ आचार्य, मोहम्मद आरिफ भुट्टो, वरिष्ठ कांग्रेसी डीसी गहलोत राजेश दाधीच के साथ साथ शिवजी स्वामी, हंसराज विश्नोई, मदनगोपाल पंवार,भीखाराम मेघवाल लालचंद गहलोत ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए राजीव गांधी जी को युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बताया

इस अवसर पर मालचंद कांसवा लूणाराम गहलोत, चंपालाल, गोपाल कूकना, हनुमान गिरी, सुचंद्र पांडे, चुनीलाल देवड़ा सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।


Share This News