ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230511 223403 जैसलमेर, बीकानेर : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढाई सुरक्षा, यह है वजह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के उन सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जो पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हुए है। पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात को देखते हुए ऐसा किया गया है। बीएसएफ के उच्चाधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान की अंदरूनी हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं। 12 मई को तनाव और बढ़ सकता है। उसको ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर किसी प्रकार की कोई अवांछनीय गतिविधि ना हो व सीमा पार से किसी प्रकार का दुस्साहस ना हो, उसके लिए राजस्थान से लगती समूची सीमा पर बीएसएफ को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. व्हीकल पेट्रोलिंग, कैमल पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग में इजाफा किया गया है. सीमा पर अतिरिक्त ट्रूप्स की तैनाती की गई है. हेडक्वार्टर से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भेजा गया है.पाक रेंजर्स के मूवमेंट और नफरी में इजाफा : सूत्रो के मुताबिक सीमा पार की हर हरकत पर पैनी निगाह रखने के दिशा-निर्देश दिये गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स के जरिए सीमा पर कड़ी चैकसी रखी जा रह है. उधर सीमा पार भी पाक सीमा में पाकिस्तानी रेंजर्स के मूवमेंट व नफरी में भी इजाफा देखा गया है. बीएसएफ के जवान पूरी तरह अलर्ट व मुस्तैद हैं. हर चुनौती को कड़ाई से निपटने में सक्षम हैं. इसके अलावा सीमा चौकियों के पास में रीयर पेट्रालिंग भी की जा रही है।


Share This News