ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 5 1 शुक्रवार को इन इलाकों में लगेंगे महंगाई राहत कैंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर होंगे। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 16 का शिविर भीम नगर स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन, वार्ड 17 का शिविर मुक्ता प्रसाद नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड 25 का शिविर उस्ता बारी के अंदर स्थित चाण्डक भवन, खीदासर चांडक पंचायत भवन तथा वार्ड 29 का रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्की मॉडल माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 27 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।
इसी श्रृंखला में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 12 के बाल भारती स्कूल, खाजूवाला के वार्ड 7 स्थित नगरपालिका, देशनोक के वार्ड 8 स्थित पिंपलिया गवाड, दर्जी भवन तथा नोखा के वार्ड नं. 9 का रोडा रोड स्थित पुलिस चौकी के पास एवं वार्ड 10 का वाल्मीकि बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में शिविर होंगे।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के कल्याणसर आगूणा एवं मेघासर में, लुणकरणसर के शेरपुरा एवं खोडाला में, श्रीडूंगरगढ़ के जैसलसर एवं पुनरासर में, नोखा के सोमलसर, सांईसर एवं मंसूरी में, बज्जू के जग्गासर, पूगल के 2 एडीएम, छत्तरगढ़ के 1 डीएलएसएम, खाजूवाला के नौसरा सामरदा में शिविर होंगे।


Share This News