ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230511 WA0127 बेतरतीब चल रहे सीवरलाइन कार्यों पर रांका ने जताया रोष, घरों में आई दरारें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज बीकानेर। पिछले डेढ़ माह से महिला आईटीआई से वल्लभ गार्डन की ओर जाने वाले मार्ग पर बेतरतीब व बेपरवाही से चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान घरों में दरारें आ गई हैं। समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका को इस मामले से अवगत कराया। क्षेत्रवासी मूलचंद नायक, भागी नायक, केशूराम नायक, किशन नायक, क्रांतिप्रिय आहूजा, कुलदीप पूनिया व सीताराम नायक ने बताया कि बेपरवाही से चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्यों के कारण घरों में पानी पहुंचने व दीवारों को दरारें आ गई है। गुरुवार को पूर्व चैयरमेन महावीर रांका क्षेत्र में हालात जानने पहुंचे तो देखा की घरों को बहुत क्षति पहुंची है तथा कभी भी गिर जाने से जनहानि भी होने की संभावना है। घरों में करीब एक हाथ जितनी दरारें भी आ गई हैं। सीवर लाइन का गड्ढा भी काफी गहरा है जिसके आगे-पीछे कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाए गए हैं। इसके साथ ही जब तक पानी मोटर से निकलता रहता है तब तक तो स्थिति नियंत्रण में रहती है, लेकिन पानी निकलना बंद होने पर पानी इकट्ठा हो जाता है और घरों तक पहुंचने लगता है। उक्त कार्यों के प्रति नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता महावीर रांका ने जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद कलाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन तथा यूआईटी सचिव यशपाल आहुजा से उक्त समस्या के बारे में बात कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की। महावीर रांका ने कहा कि निर्माण कार्यों में बेपरवाही करना तथा उससे आमजन आहत हो, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवलोकन के दौरान स्थानीय पूर्व पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, राजेंद्र शर्मा व रमेश भाटी साथ रहे।


Share This News