ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 145 दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मामले दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। यहाँ की बीछवाल थाना पुलिस ने कृषि मंडी में एक दुकान में तोडफ़ोड़ के मामले में परस्‍पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर दुकान में तोडफोड करने के आरोप में दो नामजद लोगों सहित एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। बीकानेर में अंत्‍योदय नगर निवासी 66 वर्षीय नंदकिशोर जोशी पुत्र भंवरलाल जोशी ने रविवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी पवनपुरी में बीकानेर नर्सिग होम के पास नागणेचीजी डी-2 निवासी 72 वर्षीय हरीश कुमार बरेजा पुत्र मुरलीधर व गौरव बरेजा पुत्र हरीश कुमार सहित 8-10 अन्‍य लोगों ने रविवार 23 मई को तडके 4-5 बजे के बीच उसकी बीकानेर कषि मंडी में बी-58, 59 दुकान में घुसकर तोडफोड की। गोदाम की छत तोडकर लगभग 40 लाख रुपये के सामान का नुकसान कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर इस मामले में पवनपुरी निवासी हरीश कुमार बरेजा ने अंत्‍योदय नगर निवासी नंदलाल जोशी, राजीव जोशी, जोशी परिवार का एक सरकारी कर्मचारी व एक महिला पर जानलेवा हमला करने व हत्‍या की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। परिवादी हरीश ने रविवार की रात 9.15 बजे दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रविवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच दुकान में काम करते हुए ईटों से हमला किया व जान से मार देने की धमकी दी। जांच सब इन्‍सपेक्‍टर सुमन को सौंपी गई है।


Share This News