ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
15 08 22 20210524 145901 भीखाराम चांदमल ग्रुप के निदेशक का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भीखाराम चांदमल ग्रुप के निदेशक मदन लाल अग्रवाल का आज ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। ग्रुप के पब्लिक रिलेशन अफसर ज्ञान गोस्वामी के अनुसार अग्रवाल के निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर छा गई। बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल एवं सचिव गौरव माथुर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए अग्रवाल के निधन को बीकानेर इंडस्ट्री जगत में अपूर्णीयक्षति बताया। वही बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर माथुर ने अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मदनलाल अग्रवाल का इस तरह से अचानक चले जाना बेहद दुःखद हैं। मदन अग्रवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। बीकानेर उद्योग जगत में उनकी कमी सदैव खलेगी।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने अग्रवाल के निघन को बीकानेर उद्योग के लिए कभी ना भर पाने वाली क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मदनलाल अग्रवाल बहुत ही मृर्दभाषी एवं भक्तिभाव वाले व्यक्ति थे। ऐसे सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व का इस तरह से अचानक चले जाना बहुत ही दुखद हैं। मिलन ट्रेवल्स के भुवन सहल ने अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मदनलाल अग्रवाल बहुत ही सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।


Share This News