ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 144 देश में पॉजिटिव केस घटे, कोरोना मृत्यु के मामले बढे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।। कोरोना वायरस एक्टिव केस भी घट रहे हैं। भारत में फिर से सकारात्मक वातावरण बन रहा है लेकिन कोरोना की वजह से होने वाली मौतों में कमी नहीं आ रही है। मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 4454 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में 303720 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैला संक्रमण फैलने की वजह से मौतों के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना का संक्रमण फैले हुए लगभग डेढ़ साल होने जा रहा है लेकिन देश में कोरोना की पहली लहर में मौतें उतनी ज्यादा नहीं हुई थी जितनी दूसरी लहर में देखी जा रही हैं। मार्च अंत तक देश में कोरोना की वजह से 162959 मौतें दर्ज की गई थी। उसके बाद 2 महीने भी नहीं हुए और मौतों का आंकड़ा 3 लाख को पार कर गया है, अप्रैल और मई में ही अबतक 1.40 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी लहर में अब कोरोना के मामले तेजी से कम होने लगे हैं और उम्मीद है कि आगे चलकर कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान देश में 302544 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और एक्टिव मामलों में 84683 की कमी आई है। देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 27.20 लाख बचे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 2.22 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। 


Share This News