ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 133 निशुल्क वैक्सीनेशन करने की घोषणा स्वागत योग्य- भाजपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता, पीबीएम में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट शुरू करने तथा राज्य सरकार द्वारा 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का निशुल्क वैक्सीनेशन करने की घोषणा स्वागत योग्य- भाजपा

Tp न्यूज़। कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के विकट समय में सर्वाधिक आवश्यकता प्राणवायु ऑक्सीजन गैस की बनी हुई है। संपूर्ण देश में हर तरफ ऑक्सीजन के उत्पादन, वितरण और जरूरतमंदों को सही समय पर उपलब्धता करवाना एक कठिन चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य आपातकाल के इस कठिन दौर में एक सच्चे जनप्रतिनिधि और जनसेवक होने के दायित्व को सही ढंग से सार्थक करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीकानेर के सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर के लिए ऑक्सीजन गैस की लगातार उपलब्धता के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं और अन्य संसाधनों की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल के सही दिशा में लगातार किए जा रहे सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि बीकानेर को केंद्र सरकार की ओर से अब तक ऑक्सीजन गैस के चार टैंकर प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर को दस हजार लीटर ऑक्सीजन के दो, साढ़े बारह हजार लीटर ऑक्सीजन का एक तथा रविवार प्रातः साढे उन्नीस हजार लीटर ऑक्सीजन का चौथा टैंकर प्राप्त हो चुका है।

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल के सतत प्रयासों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सीजन गैस की इस उपलब्धता से बीकानेर में काफी हद तक वर्तमान और आगामी समय में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन गैस सुलभ हो पाएगी और उनके इलाज में मदद होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सिंह और डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने प्रधानमंत्री द्वारा बीकानेर सहित 551 जिला मुख्यालयों पर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित करने की घोषणा का भी स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम कोरोना रोग से मुकाबला करने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए 1 मई से निशुल्क वैक्सीनेशन करने के निर्णय का भी स्वागत करते हुए इसे राज्य को कोरोना मुक्त करने की दिशा में अहम कदम बताया है साथ ही शनिवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 150 सिलेंडर क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू करने को भी स्वागत योग्य कदम बताया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कोरोना महामारी की इस बेहद घातक द्वितीय लहर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का संपूर्ण पालन करने की अपील की है।


Share This News