ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210425 WA0255 चिकित्सालय के बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। प्रदेशवासियों को इस मुश्किल समय में राज्य भर में COVID मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर लाइव कर दिया गया है । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया किइस लाइव पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न श्रेणी के बेड जैसे कि सामान्य बेड, बेड विद ऑक्सीजन तथा आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी । इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज तथा संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मरीज या मरीज के परिजनों द्वारा इन नंबरों पर संपर्क स्थापित किया जा सके।

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे सिटी राउंड पर
विवाह स्थल पर देखी प्रोटोकॉल की अनुपालना, होम आइसोलेट मरीज से लिया दवा वितरण व्यवस्था का फीडबैक

बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ रविवार देर शाम एक बार फिर शहरी क्षेत्र का सघन दौरा किया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ वीकेंड कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया और सरकार की नई गाइडलाइन की अनुपालना में अनुमत दुकानों को प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद करवाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्तर पर अवहेलना की स्थिति में सख्ती बरतने की हिदायत दी। सार्दुल सिंह सर्किल पर तैनात पुलिस कर्मिकों को बेवजह घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रोड और नत्थूसर गेट पर कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए समझाइश कर रहे स्काउट गाइड के विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की तथा कहा कि इससे आमजन को अनुशासन और नियम पालन की सीख मिलेगी। सोनगिरि कुआं क्षेत्र में खुली दूध की एक दुकान को बंद करवाया।
विवाह समारोह में परखी अनुपालना
जिला कलक्टर अचानक सोनगिरि कुआं स्थित कृष्णा सदन पहुंचे और विवाह समारोह के दौरान प्रोटोकॉल अनुपालना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी एरिया मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रत्येक विवाह समारोह का निरीक्षण हो। गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाए।
नत्थूसर गेट के आसपास घूमे पैदल
मेहता ने नत्थूसर गेट के अंदर के क्षेत्र में पैदल घूमकर शहर की तंग गलियों पैदल घूमकर कर्फ्यू की अनुपालना का जायजा लिया। यहां बेवजह घूम रहे लोगों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी और कहा को शहरी क्षेत्र के लोग आवश्यक चीजें खरीदने के लिए पैदल बाहर निकले, इसकी मुनादी करवाई जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी गश्त के निर्देश दिए।
पॉजिटिव मरीज से होम आइसोलेशन की जानी स्थिति
सिटी राउंड के दौरान गंगाशहर क्षेत्र में होम आइसोलेट कोरोना पोजिटिव मरीजों की रियलिटी चेक की और जाना कि उन्हें समय पर दवाई मिल रही है या नहीं। होम आइसोलेट मरीजों से पूछा कि डॉक्टरों की टीम संभालती है या नहीं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि होम आइसोलेशन नियमों की अवहेलना किसी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
इन क्षेत्रों का किया दौरा
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सादुल सिंह सर्किल, एमजी रोड, कोटगेट, सोनगिरी कुआ, जस्सूसर गेट, नत्थुसर गेट, मोहता सराय, गंगाशहर, गोगागेट, रानी बाज़ार, रानी बाज़ार पुलिया, सादुलगंज, पवनपुरी, जेएनवी, पटेल नगर, जयपुर रोड, म्यूजियम सर्किल, गांधी कॉलोनी, गंगानगर रोड आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारी साथ रहे।


Share This News