ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20251231 100334 ऑनलाइन सेक्स ठगी का शिकार हुआ युवक Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के सेरूणा पुलिस थाने में पीडि़त युवक ने न्यूड युवती व ठगी को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार फेसबुक पर 22 जून को एक युवती ने उसे वीडियो कॉल किया और जब उसने कॉल रिसीव किया तो सामने से युवती न्यूड थी चलते उसने कॉल को काट दिया। जिसके बाद 27 जून को फिर से कॉल आया और कहा कि तुम्हारा नग्न वीडियो वायरल कर देंगे। ऐसी बात कहने पर युवक डर गया। इसके बाद युवती और उसके गिरोह ने युवक को अपने जाल में फसा लिया। युवक के अनुसार फिर एक अन्य व्यक्ति ने उसे खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए केस की धमकी दी। जिससे वह डर गया और ठग के कहे अनुसार मामला रफा दफा करवाने की बात पर एक फोन पे नंबर पर 68500 रूपए फोन पर भेजे। ये पैसे कई बार अलग-अलग अमाउंट में वसूले गए।

ठग की ठगी यहीं नहीं रूकी ओर कोर्ट में फाइन के नाम पर 38 हजार के करीब रूपए और मांगे तो पीडि़त ने अपने परिचितों से इस बात का जिक्र किया तो उसे पुरी घटना समझ आयी। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है। 


Share This News