ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260828 133033 केंद्रीय मंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रक्षा बंधन पर ब्रह्माकुमारियों ने जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बांधा रक्षा सूत्र।
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुलगंज की प्रभारी बी.के.कमल के नेतृत्व में बहनों ने गुरुवार को जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के भाल पर कुमकुंम-अक्षत से तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा कलाई रक्षा सूत्र बांधा तथा उन्हें संदेश के रूप में ईश्वरीय सौगात प्रदान की। केन्द्र में रक्षा बंधन का मुख्य पर्व सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक व शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक मनाया जाएगा।

1004667166 केंद्रीय मंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र Rajasthan News Portal देश
1004667126 केंद्रीय मंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को बांधा रक्षा सूत्र Rajasthan News Portal देश

बी.के.कमल के नेतृत्व में बहनों ने केन्द्रीय कानून मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल, जिला कलक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आई.एस. शिवानी, उप खंड अधिकारी महिमा कशाना, अतिरिक्त कलक्टर रीना, तथा संस्थान में नियमित राजयोग का अभ्यास व ध्यान करने वाले भाई-बहनों के राखी बांधी । सार्दुल गंज सेवा केन्द्र में रक्षा बंधन पर्व का सांसारिक व आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।

उत्सव में सहभागिता निभाने वालों को आपसी स्नेह, आत्मीयता, सद्भाव व भाई चारे का संदेश दिया गया।
केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन में कहा कि रक्षा सूत्र केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि आत्मिक मर्यादाओं, पवित्रता, सद्भाव और श्रेष्ठ संकल्पों को याद दिलवाने वाला सूत्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनुष्य को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ अपने विचारों और संस्कारों की भी रक्षा करने की आवश्यकता है।

सकारात्मक चिंतन, ईश्वरीय स्मृति और राज योग के अभ्यास सेजीवन में शांति एवं शक्ति का संचार होता है। उन्होंपे रक्षा बंधन के पर्व पर प्रेम, शांति, और आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों को बढ़ा देने का संकल्प दिलवाया।


Share This News