ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 3 बीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। संदिग्ध विदेशी महिला आखिर बीकानेर कैसे पहुंची ? बीकानेर में मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। इस महिला को अशोक नगर क्षेत्र में तुलसी धारणिया स्कूल के पास स्थित एक डेरे से पकड़ा गया।

1004670371 बीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में Rajasthan News Portal देश

उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को पीबीएम अस्पताल स्थित सखी सेंटर में रखा गया है। महिला की पहचान करीब 27 वर्षीय नीला, पत्नी सैफुमुल्ला, के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने 27 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे कार्रवाई की। एजेंसियों को महिला के भारत में रहने और उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह था। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला के संपर्कों और पिछले करीब आठ महीनों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। भारत में किस माध्यम से पहुंची और यहां उसके आर्थिक स्रोत क्या थे। पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। महिला के कथित रूप से देह व्यापार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि वह अकेले इस गतिविधि में शामिल थी या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति अथवा नेटवर्क सक्रिय था।

जांच एजेंसियां महिला के दस्तावेजों और बताए गए बांग्लादेशी पते का सत्यापन कर रही हैं। भारत में उसके प्रवेश और करीब आठ महीने तक रहने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।


Share This News