ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 3 आज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम Rajasthan News Portal देश, धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में आज 29 अगस्त से भाद्रपद का महीना शुरू हो गया है। इसी महीने गणेश चतुर्थी, श्रीकृष्णजन्माष्ठमी सहित अनेक त्योहार तीज व मेलों आदि की धूम रहेगी। इस माह रामदेवरा व पूनरासर मेला होने के साथ राजस्थान में निकाय चुनाव भी है। यह महीना सावन के बाद आता है और इसे भादो के नाम से भी जाता है. हिन्दू धर्म में यह पर्व बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इस माह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. साथ ही इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार इसकी शुरुआत 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के समापन के साथ हो गई है. वहीं, भाद्रपद का समापन 26 सितंबर को अश्विन मास की शुरुआत के साथ हो जाएगा। भादो के महीने में पूजा-पाठ, जप-तप और ध्यान लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. साथ ही इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करना अत्ंयत लाभकारी माना जाता है। इनमें

29 अगस्त 2026: भाद्रपद मास का प्रारंभ
31 अगस्त 2026: कजरी तीज
2 सितंबर 2026: हल षष्ठी
4 सितंबर 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2026: अजा एकादशी
11 सितंबर 2026: भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव का शुभारंभ
15 सितंबर 2026: ऋषि पंचमी व्रत
17 सितंबर 2026: ज्येष्ठा गौरी/गौरी पूजा
19 सितंबर 2026: राधाष्टमी
22 सितंबर 2026: परिवर्तिनी एकादशी व्रत
23 सितंबर 2026: वामन जयंती 
25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन
26 सितंबर 2026: भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ


Share This News