







Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में 28 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार रक्षा बन्धन त्योहार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। 28 अगस्त को स्नान-दान की पूर्णिमा है। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। 28 अगस्त को देर रात 3 बजकर 14 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 28 अगस्त को पंचक और चंद्र ग्रहण भी रहेगा। राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त- 28 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक। सुकर्मा योग- 28 अगस्त 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर, कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त दोपहर 12.38 से 2.14 व सायं 5.26 से 7.02 बजे तक।।अमृत सुबह 09:48 से 10:53 बजे तक शुभ समय। अभिजीत मुहूर्त व शुभ दोपहर 12:28 से 02:03 बजे तक उत्तम एवं मंगलकारी समय। चर (संध्याकालीन) शाम 05:12 से 06:47 बजे तक शाम के समय राखी बांधने हेतु शुभ। राहुकाल सुबह 10:46 – 12:22 AM तक। ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने के 9 घंटे पहले लग जाता है।

यह ग्रहण अर्कटिका, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, मोक्ष अलास्का, यूजीलैण्ड और प्रशांत महासागर में नजर आएगा। इसके अलावा यूक्रेन, तुर्की, सउदी अरब, यमन, मेडागास्कर, रुस के पश्चिमी भाग में, हिंद महासागर और अफ्रीका के पूर्वी भाग में भी यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
