ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 चुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी 'हेल्प डेस्क' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रविवार को अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच करवाने सहित आवश्यक मार्गदर्शन कर सकेंगे हासिल। इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहेंगे तथा अभ्यर्थी को सोमवार को प्रस्तुत होने वाले नाम निर्देशन पत्र के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्रों की पूर्व जांच तथा आवेदक से संबंधित मार्गदर्शन के लिए रविवार को जिले के सातों नगरीय निकाय क्षेत्रों में हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम के पांच, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर के दो-दो तथा नापासर, देशनोक और खाजूवाला के एक-एक नामांकन स्थलों (रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय) में दिन भर हेल्प डेस्क प्रभावी रहेगी।


Share This News