ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
SAVE 20260829 163048 scaled चुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।

रैली के दौरान “युवा सोच, युवा जोश, युवा वोट—बदलेगा कल” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में मतदान के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई,जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष तथा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री सुरेंद्र कूकना सहित स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री प्रशांत जोशी, डॉ. वाई. बी. माथुर, श्री हरिहर राजपुरोहित, श्री पवन खत्री, श्री मुकेश शर्मा, श्री बजरंग जाट, श्री दीपक जोशी, श्री अमन, श्री राम किशन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News