ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है। शनिवार शाम करीब 7 बजे बज्जू थाना क्षेत्र में बीकमपुर मार्ग पर भड़ल गांव के पास हुआ। परिवार की स्विफ्ट कार सामने से आ रही कैंपर जीप से टकराई और टक्कर के कुछ ही क्षण बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो भी कार में जा घुसी। स्विफ्ट दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह पिचक गई। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में दो दिन के नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रसूता सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। फलोदी जिले के मदासर गांव का परिवार बीकानेर में अस्पताल से प्रसूता बाधु देवी को छुट्टी मिलने के बाद स्विफ्ट कार से अपने गांव लौट रहा था। परिवार के साथ दो दिन का नवजात भी था। कार में मनीष पुत्र शैलूराम सारण, उनकी बहन और नवप्रसूता बाधु देवी, दो दिन का नवजात, उनकी वृद्ध मां ऐलची देवी, काका के बेटे रिछपाल और रिछपाल की पत्नी मंजू देवी सवार थे। घायलों को बज्जू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रिछपाल पुत्र बुधराम ने दम तोड़ दिया। नवजात, प्रसूता बाधु देवी, ऐलची देवी और मंजू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बीकानेर ले जाते समय दो दिन के नवजात और ऐलची देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों को वापस बज्जू लाया गया और शव मोर्चरी में रखवाए गए। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। प्रसूता बाधु देवी सहित अन्य घायलों का इलाज जारी है।


Share This News