ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 देर रात दो पक्षों में तनातनी, पत्थरबाजी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कोटगेट थानान्तर्गत फड़बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच अचानक तनातनी व विवाद भड़क गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिससे कई लोग घायल हुए है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने बचकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। क्षेत्र में नशे की बिक्री को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार देर रात यह विवाद उग्र रूप ले बैठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं,जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह विवाद किन किन के बीच हुआ और कौन लोग इसमें घायल हुए है। बता दें कि इसी माह में यह दूसरी घटना है। जब फड़बाजार में इस प्रकार के विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हुए है।


Share This News