ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 जापान में आया तेज भूकंप, लोग बाहर दौड़ने लगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सोमवार को एक बार फिर जापान की धरती तगड़े भूकंप के झटकों से हिल गई। सोमवार तड़के उत्तरी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि इसका पता लगाया जा रहा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया। मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप सोमवार तड़के करीब 5:24 बजे (जापान समय) आया। प्रभावित क्षेत्रों में झटके इतने तेज थे कि लोगों को खड़े रहने में कठिनाई हुई और कुछ जगहों पर सामान गिरने की घटनाएं सामने आईं। अनेक लोग बाहर भागने लगे।


Share This News