ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20260116 WA0029 बीकानेर में मेडिसिन विंग उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर संभाग के रोगियों को जल्द से जल्द 527 बैड के नवनिर्मित मेडिसिन विंग की सौगात देने व उद्धघाटन करवाने हेतु राजसिको पूर्व चेयरमेन मेघराज लोहिया एवं श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुलाक़ात की | ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और साथ ही ट्रस्ट यह भी मंशा रखता है कि इस मेडिसिन विंग का शीघ्रताशीघ्र उद्धघाटन मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से हो जाए ताकि रोगियों को मेडिसिन विंग का लाभ मिलना शुरू हो जाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के हित में किये गये इस समर्पण की प्रशंसा की साथ ही शीघ्र ही समय तय करके इस मेडिसिन विंग के उद्धघाटन अवसर पर पधारने का आश्वासन दिया ।राजसिको पूर्व चेयरमेन मेघराज लोहिया ने बताया कि मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के लिए हर उस जरूरतमंद क्षेत्र में सहयोग किया गया है और ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज से उपार्जित धन को समाज को पुन: लौटाने के भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यायवरण पर खर्च करना है।


Share This News