ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 युवा रोजगार मेला शुक्रवार को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) बीकानेर द्वारा नाइलिट बीकानेर युवा रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को राम रंगमंच, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होगा। यह बीकानेर में नाडिट द्वारा आयोजित पहला बड़ा युवा रोजगार मेला होगा।

मेले में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वित्त, बीमा, रिटेल, ई-कॉमर्स एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां सीधे भाग ले रही हैं। युवा प्रतिभागी कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर सकते हैं, साक्षात्कार दे सकते हैं और तत्काल नियुक्ति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

विशेष आकर्षण:

  • ऑन-स्पॉट साक्षात्कार : एवं चयन
  • इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी एवं स्किल-आधारित सत्र
  • रिज्यूमे बिल्डिंग एवं इंटरव्यू की तैयारी हेतु विशेष गाइडेंस
  • उद्योग के वर्तमान ट्रेंड्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान

रोजगार मेले में प्रभावी भागीदारी के लिए उम्मीदवारों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण न करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश में कठिनाई हो सकती है।

आयोजन के उद्देश्य
नाइलिट बीकानेर के निदेशक ने बताया कि यह मेला युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उद्योग-शिक्षा के बीच की खाई को कम करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: शीघ्र पंजीकरण करें – सीटें सीमित हैं!
विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आधिकारिक नाइलिट बीकानेर वेबसाइट / नोटिस बोर्ड देखें या कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.


Share This News