





Thar पोस्ट । सूबे में भीषण सर्दी का असर है। मंगलवार की सुबह की शुरुआत प्रचंड कोहरे के साथ शुरू हुई। इसके साथ ही प्रदेश के 20 जिलों में आज से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 18 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में कक्षा 1 से 5वीं तक 6-10 जनवरी और कक्षा 6 से 8वीं तक 6-8 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। हनुमानगढ़, सीकर और झालावाड़ में कक्षा 1 से 8वीं तक 6-10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। श्रीगंगानगर में नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के लिए 6-12 जनवरी तक सबसे लंबी छुट्टी रहेगी। बूंदी, बारां, दौसा और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 1 से 8वीं तक 6-7 जनवरी तक अवकाश रहेगा। अजमेर में प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 6-7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। कोटा में कक्षा 1 से 8वीं तक केवल 6 जनवरी की छुट्टी दी गई है। प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, डीडवाना-कुचामन और राजसमंद में कक्षा 1 से 8वीं तक 6-8 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। नागौर और पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए 6-8 जनवरी तक अवकाश रहेगा। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह से दो सप्ताह तक राहत नशी मिलेगी। जबकि भारतीय मौसम विभाग आईएमडी का कहना कि 18 जनवरी तक उत्तर भारत तेज सर्दी की चपेट में रहेगा।




