





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर की मुख्य कॉलोनी जेएनवी क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक के पास गुरूवार रात को एक सडक़ हादसे में 2 जने घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें इसमे सवार दो लोग घायल हो गए है। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। जेएनवीसी पुलिस के अनुसार स्विफ्ट और बाइक के बीच भिड़ंत में दो लोग चोटिल हुए है। जिनको अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गए है। हादसे में कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुई है।




