ताजा खबरे
चुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौत
IMG 20250527 111414 बीकानेर में वृद्ध की हत्या, बाड़े से बकरियां गायब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। जिले के छत्तरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह एक धान मंडी के सामने 70 वर्षीय उमाराम पुत्र दीपाराम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमाराम रात में अपने पशुओं की रखवाली कर रहा था। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उसका चेहरा प्लास्टिक टेप से बंधा हुआ था जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के बाड़े से करीब 30 से 40 बकरियां चोरी हो गई हैं।

मौके पर थानाधिकारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे पशु चोरी की वारदात जुड़ी हो सकती है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।


Share This News