Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की कोर्टगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर फिर आई खबर। राज्य सरकार की ओर से जारी इस नोटिस को 60 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा । इस दौरान कोई भी मकान मालिक या जमीन मालिक जमीन को खरीद या बेच नहीं सकेगा। इसके लिए भी सरकार ने बाकायदा एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। पिछले कई दशकों से इस समस्या पर राजनीति की जा रही है कोई रेलवे बायपास का झुनझुना बजाता है तो कोई एलिवेटेड रोड़ का तो कोई अंडरपास का। लेकिन अब राज्य सरकार ने अंडरपास बनाने के लिए यह मुहिम शुरू कर दी है।
कोटगेट फाटक के पास की 13 दुकानों और सांखला फाटक के पास 23 दुकानों का सरकार ने अधिग्रहण किया जा रहा है सरकार की ओर से कोटगेट फाटक के पास 124 पॉइंट 52 वर्ग मीटर और सांखला फाटक के पास 184 पॉइंट 21 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित की जा रही है।
ये दुकानें हटेंगी
कोटगेट अंडरपास के लिए कोटगेट फाटक के पास नथमल एंड संस, ओमप्रकाश भगवती देवी, दीनमल दीपचंद प्रजापत, जमुना दास पन्नालाल महावीर प्रसाद, पेंटर भोज, ओम प्रकाश भगवती देवी, ओसवाल ट्रेडर्स ,वाइन शॉप, चांद देवी पत्नी गिरधारी लाल, जय भारत स्टोर, राजेश कुमार मसाला शॉप, इंद्रजीत सोलंकी ,गेस्ट हाउस चिरंजीलाल श्रीमाली और पानी की प्याऊ का हिस्सा अधिग्रहित किया जा रहा है । यह सभी बिल्डिंग पूरी तरीके से हटाई नहीं जाएगी बल्कि जरूरत वाला हिस्सा ही हटाया जाएगा।
इसी तरीके से सांखला फाटक के पास विनीत प्रोविजनल स्टोर, ओमप्रकाश गहलोत की दो दुकान ,भाटी प्रोविजनल स्टोर, पीरूराम भाटी राजेंद्र अग्रवाल का गेट ,राजेंद्र अग्रवाल का ही साइकिल स्टैंड, डेयरी डिस्पोजल शॉप ,विशाल डिस्पोजल भंडार और अग्रवाल भवन, काली माई होटल, शॉप सूर्य कश्यप पुत्र रमेश कुमार मेहरा, गुड्डू डिस्पोजल एंड केमिकल्स साजिद खान,बीएस अग्रवाल, मनीष अग्रवाल के खंडाराम स्टोर और चार बंद दुकान, रतन रेडियो की दुकानों का हिस्सा भी हटेगा । इसके अलावा मनीष अग्रवाल की पिंजारे वाली दुकान ,उर्मिला आसोपा की झंवर जी घी,आसोपा होम्योपैथी और एक बंद दुकान भी हटेगी। जिन दुकानों और मकान को हटाया जाएगा उनके मालिकों को सरकार की ओर से निर्माण अनुसार मुआवजा भी मिलेगा इसलिए पूर्व में सरकार ने अधिग्रहण नोटिस जारी किया है जिस किसी व्यक्ति को आपत्ति दर्ज करानी है उसे 60 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करानी होगी।