ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 1 महिलाएं 2 दिन तक बसों में निःशुल्क यात्राएं कर सकेंगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि 9 और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा राजस्थान की सीमा के भीतर लागू होगी और 10 अगस्त की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम में कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के आत्मसम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर बहन का मन करता है कि वह अपने भाई के घर जाए और राखी बांधे। इस भावना को सम्मान देते हुए सरकार ने रोडवेज बसों में दो दिन की मुफ्त यात्रा का फैसला किया।


Share This News