ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250527 111143 2 बीकानेर रेलवे क्रासिंग को लेकर आई खबर, 36 दुकानें-मकान हटेंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की कोर्टगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर फिर आई खबर। राज्य सरकार की ओर से जारी इस नोटिस को 60 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा । इस दौरान कोई भी मकान मालिक या जमीन मालिक जमीन को खरीद या बेच नहीं सकेगा। इसके लिए भी सरकार ने बाकायदा एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। पिछले कई दशकों से इस समस्या पर राजनीति की जा रही है कोई रेलवे बायपास का झुनझुना बजाता है तो कोई एलिवेटेड रोड़ का तो कोई अंडरपास का। लेकिन अब राज्य सरकार ने अंडरपास बनाने के लिए यह मुहिम शुरू कर दी है।

कोटगेट फाटक के पास की 13 दुकानों और सांखला फाटक के पास 23 दुकानों का सरकार ने अधिग्रहण किया जा रहा है सरकार की ओर से कोटगेट फाटक के पास 124 पॉइंट 52 वर्ग मीटर और सांखला फाटक के पास 184 पॉइंट 21 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित की जा रही है।

ये दुकानें हटेंगी

कोटगेट अंडरपास के लिए कोटगेट फाटक के पास नथमल एंड संस, ओमप्रकाश भगवती देवी,  दीनमल दीपचंद प्रजापत, जमुना दास पन्नालाल महावीर प्रसाद, पेंटर भोज, ओम प्रकाश भगवती देवी, ओसवाल ट्रेडर्स ,वाइन शॉप, चांद देवी पत्नी गिरधारी लाल, जय भारत स्टोर, राजेश कुमार मसाला शॉप, इंद्रजीत सोलंकी ,गेस्ट हाउस चिरंजीलाल श्रीमाली और पानी की प्याऊ का हिस्सा अधिग्रहित किया जा रहा है । यह सभी बिल्डिंग पूरी तरीके से हटाई नहीं जाएगी बल्कि जरूरत वाला हिस्सा ही हटाया जाएगा।

इसी तरीके से सांखला फाटक के पास विनीत प्रोविजनल स्टोर, ओमप्रकाश गहलोत की दो दुकान ,भाटी प्रोविजनल स्टोर, पीरूराम भाटी राजेंद्र अग्रवाल का गेट ,राजेंद्र अग्रवाल का ही साइकिल स्टैंड, डेयरी डिस्पोजल शॉप ,विशाल डिस्पोजल भंडार और अग्रवाल भवन, काली माई होटल, शॉप सूर्य कश्यप पुत्र रमेश कुमार मेहरा, गुड्डू डिस्पोजल एंड केमिकल्स साजिद खान,बीएस अग्रवाल, मनीष अग्रवाल के खंडाराम स्टोर और चार बंद दुकान, रतन रेडियो की दुकानों का हिस्सा भी हटेगा । इसके अलावा मनीष अग्रवाल की पिंजारे वाली दुकान ,उर्मिला आसोपा की झंवर जी घी,आसोपा होम्योपैथी और एक बंद दुकान भी हटेगी। जिन दुकानों और मकान को हटाया जाएगा उनके मालिकों को सरकार की ओर से निर्माण अनुसार मुआवजा भी मिलेगा इसलिए पूर्व में सरकार ने अधिग्रहण नोटिस जारी किया है जिस किसी व्यक्ति को आपत्ति दर्ज करानी है उसे 60 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करानी होगी।


Share This News