ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250527 111143 मॉनसून फिर सक्रिय, 11 जिलों में बरसेंगे बादल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। देर रात जयपुर में बारिश हुई। विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का यह दौर 30 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके बाद एक अगस्त से फिर से यह चक्र धीमा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ,जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को एक कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बना है। यह सिस्टम अब तेजी से पश्चिमी दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 30 जुलाई तक भारी बारिश का दौर चलेगा। वहीं 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में  27 और 28 जुलाई को अति भारी वर्षा की चेतावनी वाला ऑरेंज अलर्ट  किया गया है।


Share This News