ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111143 1 कारों की भिड़ंत में 1 की मौत, 2 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत व दो जने घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने तेज भिड़ंत हुई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार चालक चकोसा गांव के 28 वर्षीय जाकिर खान की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूगल के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। आरडी 682 के पास बीकानेर रोड पर जनता होटल के पास ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में से कौन सा वाहन ओवर स्पीड में था। हेड कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह शेखावत व धर्माराम गोदारा मौके पर पहुंचे। पूगल पुलिस ने स्कॉर्पियो व कार को सड़क से हटवाया।दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने ही रुककर सहायता की और पुलिस को सूचना दी।


Share This News