ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241005 091351 10 साल का इंतजार, आज से दौड़ेगी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, मुम्बई। देश की मायानगरी में आज 10 साल का इंतज़ार समाप्त हो रहा है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वह मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन (कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ) मुंबई मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

10 साल के लंबे इंतजार के बाद मुंबई में अब अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। शनिवार को आरे JVLR और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-3 का 12.69 किलोमीटर का हिस्सा शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार सहित कई अन्य अधिकारी शामिल होंगे। 


Share This News