ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 16 शहरी परकोटे के परिवार को बस चालक ने टक्कर ने मारी, मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यून बीकानेर। परकोटे के एक व्यक्ति ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को बस द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है।

जेएनवीसी पुलिस थाने में रत्ताणी व्यासो के चौक में रहने वाले अभिषेक व्यास ने बस नम्बर आरजे-39-पीएस-1690 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले के मुताबिक 2 अक्टूबर की दोपहर को उसके पिता ओम कुमार व्यास ,मां राधा देवी  व बहन निशा बाइक से वैष्णो धाम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान जयपुर रोड़ पर बस चालक ने लापरवाही व गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों घायल हेा गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

परिवादी ने बताया कि बस चालक ने इस दौरान एक टैक्सी को भी टक्कर मार दी। जिसके चलते टैक्सी चालक के भी चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News