ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240724 WA0209 बीकानेर में आज दो जगह हुए प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240724 225939 बीकानेर में आज दो जगह हुए प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज दो जगह प्रदर्शन हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा राजकीय डूँगर की अनियमितताओं पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रांत सह मंत्री मोहित जाजडा ने बताया कि डूँगर महाविद्यालय में पिछले 1 वर्ष से लगातार उठाई जा रही अनियमितताओं की पर कोई सुध नही ली जा रही। महानगर मंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता 365 दिन महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सहायता के लिए खड़ा रहता है। महानगर सहमंत्री राकेश गोदारा ने निम्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
1 संभाग का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के नाते इसमें युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।

2 विद्यार्थीयों के लिए परीक्षा के समय बैग व मोबाइल रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।

3 M.PHIL गर्ल्स हॉस्टल के नाम को परिवर्तन करके “नैमिषारण्य छात्रावास “करके महाविद्यालय के शोधार्थी के लिए आवंटित किया जाए।

4 स्पोटर्स अधिकारी और लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाए।

5 कॉलेज परिसर में मौजूद कैमरों को तुरंत प्रभाव से चालु कर आवश्यक स्थानों पर नए कैमरे लगाए जाए।

6 गर्ल्स कॉमन रूम को उपयोग करने लायक़ बनाया जाएं व उसमें सेनेटरी इंसिनेरेटर मशीन लगायी जाए।

7 क्रिकेट गाउण्ड को वाहन अवरोधक बनाकर तैयार करवाया जाए।

8 स्वीकृत हुए 30 कक्षों व ऑनलाइन परीक्षा हॉल की निविदा निकालकर तुरंत काम शुरू करवाए।

9 महाविद्यालय में नियमित कक्षा शुरू की जाये और प्राध्यापकों को कक्षा लेने के लिए पाबंद किया जाये।

10 राजकीय छात्रावास बॉयस जो बंद पडा है उसको चालु करने का प्रयास किया जाये।

11 महाविद्यालय परिसर में व्यतिकगत संस्था के द्वारा हो रहे अतिक्रमण से महाविद्यालय परिसर से मुक्त किया जाए।

12 महाविद्यालय में चल रहे ऑडिटोरियम को तय समय सीमा तक बनना सुनिश्चित करवाया जाए और उसकी गुणवत्ता की जाँच के लिए कमेटी बनायी जाए। मेहूल , भगीरथ गोदारा , आदित्य कल्ला , कार्तिक सिंह , आयुष व्यास, चिराग़ स्वामी , नवल जी , चिराग़ स्वामी , लखन सिंह  आदि मौजूद रहे।

कलेक्टर कार्यालय के सामने बीकानेर कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी में बताया कि बीकानेर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया गया। बीकानेर में बिजली और पानी लोगों को नहीं मिल रहे हैं कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है सड़कों पर गड्ढे या गढ़ों में सड़के किसी को कुछ पता नहीं है। महापौर बीजेपी के होने के बावजूद भी समस्याएँ  व्याप्त है। नशे का कारोबार खुले आम हो रहा है अवैध हथियार बीकानेर में अड्डा बन चुका है  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मगनलाल पाणेचा, यूथ अध्यक्ष फरमान कोहरी, पार्षद यूनिश अली, कांग्रेस के पूर्व सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, अकबर जोइया शहर सचिव पाबूराम, आई टी सेल के चन्द्रकान्त व्यास, मोहन प्रकाश वाल्मीकि उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोपी राम बिश्नोई, यूथ नेता मैक्स नायक कांग्रेस महिला नेत्री आशा देवी स्वामी महबूब रंगरेज अहमद अली भाटी, अकरम अली नागोरी विकास रावत वरिष्ठ कांग्रेसी जयकिशन गहलोत सुमित जोशी, नवाब नायक सतार पड़िहार वीरेंद्र सिंह सुरधना राजेंद्र सिंह शिवदान, सिंह अरशद अली, यूसफ़ अली रफीक खान भगवान राम ललित मनमोहन एड अमित भवानी सिंह श्री लाल शरीफ खान आदि ने विरोध किया।


Share This News