ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 172930 7 प्रमुख खबरें : कारगिल दिवस पर 26 को दीप जलेंगे व अन्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कारगिल दिवस के अवसर पर हिमालय परिवार बीकानेर जिला इकाई द्वारा 26 को  पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शाम 6.30 बजे दीप जलाए जाएंगे और वीरों की शौर्य गाथा बताई जाएगी ।

भजन के पोस्टर का विमोचन

नत्थूसर गेट स्थित माजीसा के मंदिर में मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमती स्नेह लता पुरोहित ,( झाड़ जी ) गोपाल पुरोहित द्वारा नगेंद्र नारायण किराडू द्वारा गाए गए माजीसा का भजन ” थारे ढोल ढमा ढम बाजसी ” भजन के पोस्टर का लोकार्पण किया गया । राजस्थानी।के इस भजन के गायक और लेखक किराडू ने बताया की मां की कृपा के बिना भजन गीत गजल कविता का निर्माण नही हो सकता । इस अवसर पर गिरिजा पुरोहित, उषा पुरोहित, माया पुरोहित ,मीनाक्षी भादानी , सुरभि बिस्सा, उपासना व्यास चंद्र प्रकाश भादानी , वत्सला व्यास , मोहित पार्थ आदि साक्षी रहे। भजन को शब्द और स्वर नगेंद्र नारायण किराडू ने दिया है तथा संगीत यशु भादानी का है।

कलेक्ट्रेट,तहसील एवं न्यास कार्यालय में आजादी पूर्व एवं पश्चात के बेतरतीब पड़े रिकार्ड को सूचीबद्ध करें  जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) संगठन महामन्त्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट, तहसील एवं नगर विकास न्यास कार्यालय में आजादी पूर्व एवं पश्चात के भू अभिलेख, राजस्व, एवं विभिन्न न्यायालयों के फैसलों के बस्तों में पड़े रिकार्ड का कंप्यूटरिकरण और डिजिटलाइजेशन करवाने की मांग की है।
मार्शल ने पत्र में लिखा है कि आपके कार्यालय, तहसील व नगर विकास न्यास कार्यालय में विभिन्न प्रकार के आजादीपूर्व तथा पश्चात के ऐतिहासिक दस्तावेजों सहित विभिन्न न्यायालयों में राजस्थान राज्य अभिलेखागार से तलब किए गए दस्तावेजों के बस्ते, उनमें तत्कालीन समय में न्यायालयों द्वारा दिए गए फैसलों की फाइलें, पट्टाअभिलेख, राजस्व व ग्रामीण अंचल के मन्दिर व गौचर भूअभिलेख इत्यादि बड़ी तादाद में अभिलेख दस्तावेज मौजूद है।
इनमें खास बात यह है कि राजस्थान राज्य अभिलेखागार से तत्कालीन समय में न्यायालय द्वारा तालब रिकॉर्ड के दस्तावेज बस्ते जो कि वापिस मूल विभाग में भेजे जाने चाहिए थे,लेकिन वापस जमा नहीं होने से उनमें ऐतिहासिक मुगलकालीन अंग्रेजीकालीन दस्तावेज भी बेतरतीब और खुले में पड़े देखे गए हैं।
इसके अलावा न्यायालयों के 1948 से आगे के फैसलों के बस्ते जिनमें काफी लोगों के घरेलू पट्टे, वसीयतें और संबंधित अन्य अहम दस्तावेज जिनके बस्तों पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं है तथा किस बस्ते में क्या है? बस्ता खोलकर देखने से ही पता चल सकता है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दुलीचन्द मीणा ने भी मार्शल के साथ जाकर रिकार्ड का अवलोकन किया।

खेल : बीकानेर ओपन लान टेनिस टी एन टेनिस एकेडमी चैम्पियनशिप में डबल टेनिस खिलाड़ी प्रियांश खत्री ने जबरदस्त तरीके से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है। और सिंगल में भी तृतीय स्थान पर रहे हैं।

बीकानेर जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मिले डोटासरा, जुली, और वरिष्ठ नेताओं से,
संगठन विस्तार और कार्यक्रम पर हुई बातचीत

बीकानेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, बीकानेर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस और जिला महासचिव रवि पुरोहित ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से संगठनात्मक स्वरूप विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। डोटासरा ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को शसक्त तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाने और जनता की तकलीफों को दूर करने के कार्य करने और उनके हक की आवाज को मजबूती से बुलंद करने का कहा।

इसके बाद जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और कांग्रेसी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक शिमला नायक, विधायक कुन्नर के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की।

सीजन-3 में 15 स्कूलों को दिया जाएगा मौका

बीकानेर। राष्ट्रगाथा सीजन-1 व सीजन-2 की सफलता के बाद अब राष्ट्रगाथा सीजन-3 का आगाज भी हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले प्राइवेट शो के लिए स्कूली बच्चे भी एक्टिव हो चुके हैं। राष्ट्रगाथा सीजन-3 के लिए स्कूलों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। अब तक 5 स्कूलों का चयन भी किया जा चुका है।रोशन बाफना ने बताया कि पिछले सीजन में 20 स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी थी, मगर इस बार 15 स्कूलों को ही मौका दिया जाएगा। बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा में सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति के तीन रंगों पर आधारित प्रस्तुतियां होती हैं।
समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि प्रस्तुति की थीम आयोजकों द्वारा ही प्रदान की जाएगी। हर स्कूल को स्वतंत्र थीम दी जाएगी, उस पर उसी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम 13 अगस्त, 2024 की शाम 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा आयोजकों द्वारा ही निर्धारित की जाती है। बीकानेर की राजनीति, पुलिस, प्रशासन, उद्योग, कला, साहित्य व संस्कृति से जुड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। बाफना ने बताया कि यह आयोजन शुद्ध सांस्कृतिक, देशभक्ति व सामाजिक आयोजन है। बड़े स्टेज व जगमग रोशनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को काफी पसंद किया जाता है। कार्यक्रम से जुड़ी और जानकारियां समय समय पर साझा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप 7014330731 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट व फाऊंडेशन मॉक टेस्ट प्रथम सीरीज 29 जुलाई 2024 से आईसीआईसीआई भवन में शुरू दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कि इंटरमीडिएट व फाऊंडेशन की मुख्य परीक्षा सितंबर 2024 में होने वाली है जिसके लिए प्रथम सीरीज मॉक टेस्ट शिव वैली स्थित आईसीएआई भवन में 29 जुलाई 2024 से 5 अगस्त 2024 तक आयोजित होगी विद्यार्थियों की वास्तविक परीक्षा की तैयारी को परखने व उसमें सुधार हेतु मार्गदर्शन के उद्देश्य से मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता है यह उन शंकाओं का भी समाधान करता है जिनसे सामना विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा की तैयारी करते समय होता है ब्रांच सीकासा अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया ने बताया कि उक्त मॉक टेस्ट का पंजीकरण विद्यार्थी शाखा भवन में करवरकर होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आवाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी तैयारी का आकलन करें।

राष्ट्रीय वाल्मीकी क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल जी लखन के निजी निवास स्थान पहुंचकर साफा व बाबा साहब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
एवं वाल्मीकि समाज को सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने एवं गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी भर्ती में संपूर्ण राजस्थान नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम में सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं अपने मूल पद सफाई कर्मचारी के रूप में किस प्रकार से कार्य करवाया जाए इस संबंध में चर्चा की गई एवं सरकार को समय-समय पर अवगत करवा कर गैर वाल्मीकि समाज को अपने मूल पद पर कार्य करने के लिए पाबंद किया जाए।
चर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता परमेशवर लाल जी लोहरा, सुनील सरवटे, चंद्रजीत वाल्मीकि, अशोक सरवटे, लक्ष्मीकांत डूलगाच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20240725 WA0279 प्रमुख खबरें : कारगिल दिवस पर 26 को दीप जलेंगे व अन्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240725 WA0186 प्रमुख खबरें : कारगिल दिवस पर 26 को दीप जलेंगे व अन्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240724 WA0189 प्रमुख खबरें : कारगिल दिवस पर 26 को दीप जलेंगे व अन्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News