ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240722 WA0279 संयुक्त निदेशक ने ब्लाॅक सांख्यिकी कार्यालय खाजूवाला का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील कुमार शर्मा ने सोमवार को खाजूवाला स्थित ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।


निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक सुशील कुमार शर्मा ने विभागीय कार्यों, पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण, ई साइन पेंडेंसी, जन्म मृत्यु पंजीयन के संशोधन, जनआधार योजना, ई-ग्राम योजना, आय-व्यय लेखों के वर्गीकरण, ई फ़ाइल, आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर कोर्सेज की स्थिति तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ई-ग्राम योजना एवं आय-व्यय लेखों के वर्गीकरण में पाई गई त्रुटियों को हटवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यालय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से और आमजन से जुड़े कार्यों केे त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में साफ सफाई, आमजन से जुडी योजनाओं के समुचित प्रदर्शन एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं सुचारु पाई गई। निरीक्षण के दौरान खाजूवाला ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी तेजदान एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृजभूषण व्यास, सांख्यिकी कार्मिक चंद्रभान एवं नरेश चौधरी उपस्थित रहे।


Share This News