ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 91 अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित दुर्गा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 2 दिनों के लिए, पूनरासर स्थित भारत मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, छत्तरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 3 दिनों के लिए, हॉस्पिटल रोड खाजूवाला स्थित एकता मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 4 दिनों के लिए, चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर स्थित श्री विद्या मेडिकोज, आरडी 682 स्थित बीकानेर मेडिकल स्टोर, बदरासर स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर, बिंजरवाली स्थित दुर्गा मेडिकोज, सांखला फांटा कोलायत स्थित आयुष मेडिकल एंड जनरल स्टोर, गणगौर स्कूल के पास बंगलानगर स्थित दिव्यांशु मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बड़ेरण स्थित गणेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, पुराना बस स्टैंड नोखा रोड बीकानेर स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए, जनता प्याऊ स्थित श्री राजेंद्र मेडिकल एंड जनरल स्टोर, आरएसी बटालियन के सामने बीछवाल स्थिति बिजारणिया ब्रदर्स मेडिकल एजेंसी तथा अमरसिंहपुरा स्थित दानिश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News