ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240722 WA0346 बीकानेर में 284 लीटर सोयाबीन तेल किया सीज, लिए 6 नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग की खारा गाँव में कार्रवाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्आदेशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

डॉ गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्रवाई मैसर्स गणपति टेस्टी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा विनोद इंडस्ट्रीज पर की गई। मैसर्स गणपति टेस्टी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर की दीवारों पर जाले लगे हुए थे जिन्हे मौके पर ही हटाने तथा तेल के प्लास्टिक कैन पर जमी हुई गंदगी को भी साफ रखने के निर्देश दिए गए। मौके पर भुजिया, बूंदी, नमक, पापड़, तेल आदि के कुल 06 नमूने लिए गए तथा संदेह के आधार पर रिफाइंड सोयाबीन तेल के 19 पीपों, लगभग 284 लीटर को मौके पर सीज किया गया। 

नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News