ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 11 बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम के साथ मोहल्लेवासियों ने की धक्का-मुक्की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर कोटगेट थाना क्षेत्र के मौहल्ला व्यापारिया बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम के साथ मोहल्लेवासियों ने धक्का-मुक्की कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बिजली कम्पनी के कार्मिकों के साथ मौहल्ले वासियों ने मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार कोटगेट थानां इलाके के व्यापारियान मोहल्ले में आज सुबह बिजली कम्पनी बीके सीईएल की टीम, विद्युत विभाग के अधिकारी घरों में विजिलेंस करने पहुँचे थे ।

विजीलेंस टीम के साथ गए अभियन्ता ने इलाके के अवैध कनेक्शन काटने के साथ साथ मीटर बदलने को कहा। इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया और मोहल्लेवासी हंगामा करने लगे। जब कम्पनी के कार्मिकों ने भीड़ को समझाइश करने की कोशिश के बावजूद भी लोग नहीं माने माहौल बिगड़ता देख बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कोटगेट थाना पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और मामले को शांत करवाते हुए बिजली कम्पनी के कार्मिकों को रवाना किया। बिजली विभाग ने इस संबंध में कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है।


Share This News