ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 10 लूणकरणसर प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यय किए जाएंगे 22. 95 लाख, मंत्री गोदारा ने मंजूर की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने विधायक निधि से स्वीकृत की राशि। लूणकरणसर में प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों को अब टीन शेड सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेगी। साथ ही यहां सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी का निर्माण भी करवाया जाएगा।
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने लूणकरणसर प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए टीन शेड, चारदीवारी और इंटरलॉक टाइल्स का कार्य करवाने को स्वीकृति दी है। इस कार्य के लिए कुल 22 लाख 95 हजार स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक निधि स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत टीन शेड और इंटरलॉक टाइल्स के कार्य हेतु 9 लाख 95 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं । इसी प्रकार प्राइवेट बस स्टैंड की चारदीवारी बनाने के लिए भी स्वीकृति दी गई है इस कार्य पर 13 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।
गोदारा ने बताया कि इस कार्य के लिए पंचायत समिति लूणकरणसर को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है।


गोदारा ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए टीन शेड का निर्माण करवाया जाएगा तथा सुरक्षा के उद्देश्य से चार दीवारी निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। ये सभी कार्य विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत करवाये जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गोदारा ने गत दिनों लूणकरणसर प्राइवेट बस स्टैंड का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी और यहां यात्रियों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही थी। इसके बाद ये स्वीकृतियां जारी की गई है।


Share This News