ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 7 बीकानेर में युवती के साथ गैंगरेप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की एक स्कूल से पेपर देकर लौट रही युवती को उठा ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
लूणकरणसर के एक गांव में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा सोमवार को पेपर देने कस्बे के सरकारी स्कूल गई थी। स्कूल से घर लौटने के दौरान दो युवक उसे जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उसे लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने अपने पर्चा बयान में पुलिस को बताया है कि पेपर देने के बाद वह गांव जाने के लिए बस स्टैंड गई थी। उसके गांव का रहने वाला रणजीत उर्फ बबलू व एक अन्य युवक बाइक लेकर वहां पहुंचे और जबरन उठा ले गए। उसे बीकानेर रोड पर सुनसान जगह ले गए और जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों युवक उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए।

वहां एक दुकानदार ने छात्रा को बदहवास हालत में देखा और लूणकरणसर अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ गणेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है। उसके पर्चा बयान पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है ।


Share This News