ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240423 WA0189 विद्यार्थी रहे निडर - रेना शर्मा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश अकैडमी में विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रेना शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को निडरता से पेश आना चाहिए । आपने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों के व्यवहारिकता के विपरीत कार्य या वार्ताव हो तो उसकी तुरंत शिकायत अपने अभिभावकों के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी जानी चाहिए । स्कूलों में भी गरिमा पेटी के माध्यम से शिकायत की जा सकती है ।

विद्यार्थी गुरुजनों अपने माता-पिता एवं अभिभावकों का सम्मान करें । अपने बाल विवाह पोक्सो एक्ट वृद्धजन सम्मान पर विस्तार से प्रकाश डाला ।आपने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गुड टच एव बेड टच के बारे में जानकारी कराते हुए समाज में सुयोग्य नागरिक तैयार होने की जिम्मेदारी का भी एहसास करवाया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्हम इंग्लिश एकेडमी के सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन के विकास के लिए किसी भी गलती को प्रश्य न दे। विद्यार्थियों को कभी

अव्यवहारिकता अमानवता अथवा अत्याचार सहन नहीं करना चाहिए । ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था की शिकायत संबंधित प्लेटफार्म के माध्यम से आवश्यक करनी चाहिए ।अपने जिला विधि प्राधिकरण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम आभारी हैं इस प्राधिकरण का जो हमें समय-समय पर विद्यालय में पधार कर जागरूकता का संदेश देते हैं आभार ज्ञापन संस्था की प्रबंध निदेशक का श्रीमती रमा डागा ने किया । इस अवसर पर विधि प्राधिकरण की ओर से श्री एन के व्यास एवं श्री अनिल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।


Share This News