ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240424 WA0117 बीकानेर में अंगदान जागरूकता रैली निकाली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एमजीएसयू में अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के नेतृत्व में बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा अंगदान महादान जागरूकता रैली आयोजित की गई। स्टूडेंट वेलफेयर डीन डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिवसीय विद्यार्थी अंगदान प्रेरणा अभियान-2024 के तहत आयोजित किया गया, जिसके तहत बैनर के साथ विद्यार्थियों ने पहले परिसर के समस्त छात्र-छात्राओं को अंगदान के लिए जागरूक किया, तत्पश्चात एसोसिएट डीन डाॅ. प्रभुदान चारण द्वारा विद्यार्थियों को समाज में अंगदान महादान की जागरूकता वी ज़रूरत को प्रचारित प्रसारित करने की शपथ दिलवाई गई।
प्रकाशन समिति से पुस्तकालयाध्यक्ष उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों से अंगदान की महत्ता को लेकर वार्ता की।


महारैली में अतिथि शिक्षक डॉ मुकेश हर्ष, डॉ रीतेश व्यास, डॉ गोपाल व्यास, डॉ नमामी शंकर आचार्य, जसप्रीत सिंह, रिंकू जोशी, राजेश चौधरी, भंवर कडेला आदि शामिल रहे।
जागरूकता रैली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित के अलावा मोहम्मद अयान, राजेंद्र, अक्षय, मेघा, सद्दाम आदि का विशेष योगदान रहा। *****


Share This News